गाँव में महिला से चिन्हित लोगों ने कहा कि तुम्हारी नग्न वीडियो मैंने देखा है, महिला छानबीन में जुटी और विदेश कमाने गए अपने पति को इसकी सूचना दी. मामला थाने भी पहुँचा लेकिन वहाँ से असंतुष्ट पीड़िता एसपी कार्यालय पहुँची.

 

महराजगंज ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी लाज बचाने की गुहार लगाई है. महिला का पति विदेश कमाने गया है और वह अपने अन्य परिवार के साथ रहती है. उसका कहना है कि गाँव के ही कुछ युवकों ने उसे बताया कि महिला की नग्न वीडियो गाँव के कुछ लोगों के फोन में है. उक्त वीडियो में बताया गया कि महिला स्नान कर रही है.

पढें- महराजगंज: पीएम आवास की वसूली गैंग ने डायल किया रांग नम्बर! सरगना ने विभागीय कर्मचारी को ही चुना अगला शिकार- जानिए आगे क्या हुआ

इतना सुनते ही महिला के होश उड़ गए और वो उन लोगों से पूछताछ करने लगी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण महिला ने ठूठीबारी थाने में तहरीर दी. महिला बताती है कि ठूठीबारी पुलिस कुछ लोगों को थाने लाई तो लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया और वह असन्तुष्ट होकर एसपी कार्यालय आई है.

महिला ने बताया कि जिन लोगों को पुलिस थाने बुलाई थी अब उनसे इन्हें जान माल की धमकी भी मिल रही इसी सम्बंध में महिला ने अपनी लाज और धमकियों से डर कर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है.

0Shares
error: Content is protected !!