महराजगंज ( Uptv ): महराजगंज पुलिस ने अवैध रूप से नशे के सौदागरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। खुली सीमा पर लगातार पुलिस की गश्त और सघन तलाशी से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले गिरोह का जल्द होगा भंडाफोड़।

महराजगंज के तेज तर्रार एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जनपद भर की पुलिस अवैध कारोबारियों पर नकेल कस रही है। कही अवैध शराब के साथ अवैध कारोबारी दबोचे जा रहे है तो कही अवैध रूप से मिट्टी खनन व बालू माफियाओं पर पुलिसिया कार्यवाही जारी है। 

बीती रात भारत – नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सोनौली सीमा पर रात्रि भ्रमण के दौरान सोनौली पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन ( ब्रॉउन सुगर ) के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा। रात्रि भ्रमण के दौरान उक्त युवक सोनौली पुलिस की पूछताछ व जाँच के दौरान पकड़ा गया।

ये भी पढ़े: Maharajganj: अपने ही बुने जाल में बुरे फँसे #बजाज एसके मोटर्स, पलट गई जाँच

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवा यादव पुत्र केदार यादव (22) लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर, थाना सोनौली के रूप मे हुई।

पकड़े गए युवक से सोनौली पुलिस ने पूछताछ कर विधिक कार्यवाहीं के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। 

रात्रि भ्रमण के दौरान सोनौली थाने में तैनात उ0नि0 अरविंद यादव, कान्स0 गुलविन्दर यादव व कान्स0 अमरनाथ गौड़ ने जांच के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी की।

You missed

error: Content is protected !!