लखनऊ: उत्तरप्रदेश के गोंडा जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में फिसलकर सरयू नहर में जा गिरी। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जो पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग भजन गा रहे थे कि तभी अचानक बारिश शुरू हो गई और वाहन बेकाबू होकर नहर में जा गिरा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शीशा तोड़कर चार लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंची हैं। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0Shares
error: Content is protected !!