🔴 मिठौरा ब्लॉक के ग्रामसभा पंचायत भवन में हुआ आयोजन
🔴 सोहमित आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने की नेत्र जांच
🔴 ग्रामीणों को मिला मुफ्त परामर्श और दवाएं
🔴 ग्रामीणों ने जताया संतोष, आयोजकों ने भविष्य में और शिविर लगाने की कही बात
महराजगंज: मिठौरा विकासखंड के ग्रामसभा मुजहना बुजुर्ग में रविवार को पंचायत भवन परिसर में सोहमित आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमित मित्तल, डॉ. बृजभूषण मिश्रा व उनकी टीम ने 104 ग्रामीणों की जांच की। सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान 34 बुजुर्ग मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। इन सभी को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा की जानकारी दी गई।

आधुनिक मशीनों से ग्रामीणों के आंखों की जाँच करते नेत्र चिकित्सक
इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से किशन, अजय और केएन मिश्रा मौके पर मौजूद रहे।
आयोजन में बृजेश यादव, अभिषेक पांडे (संतोष), आदित्य पटेल (रिंटू), रामसँवारे यादव, ज्ञानसागर यादव, सोनू गुप्ता और सोनू यादव की सक्रिय भूमिका रही।
ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की और आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार लगाए जाएंगे।
