भारत/नेपाल सीमा:- दानबहादुर कार्की ने अपने कार्यकाल के ‘सुनहरे 100 दिन’ का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक किया है। 33वें प्रहरी महानिरीक्षक के रूप में कार्तिक 27, वि.सं. 2082 को पदभार संभालने के बाद कार्की ने नेपाल प्रहरी को जवाबदेह, पारदर्शी और तकनीक-मैत्री बनाने का दावा किया है।
प्रहरी प्रधान कार्यालय के अनुसार इन 100 दिनों में संगठनात्मक सुधार, आंतरिक अनुशासन और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान प्रणाली को संस्थागत रूप दिया गया। सातों प्रदेशों में सुरक्षा गोष्ठियां और रणनीतिक सम्मेलन आयोजित किए गए, वहीं प्रधान कार्यालय में एआई एवं एडवांस एनालिटिक्स सेल की स्थापना की गई।

अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर गंभीर मामलों में लगभग शत-प्रतिशत सफलता का दावा किया गया है। कर्तव्य ज्यान के 123 मामलों में 188 और जबरजस्ती करणी के 475 मामलों में 445 अभियुक्तों को कानूनी दायरे में लाया गया। लागूऔषध के 1,548 मामलों में 2,455 लोग गिरफ्तार हुए और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

सामुदायिक प्रहरी कार्यक्रम के तहत 27 हजार से अधिक कार्यक्रम चलाए गए। आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण कराने के लिए व्यापक सुरक्षा योजना भी तैयार कर ली गई है।

You missed

error: Content is protected !!