Report: UptvDesk

By: Arun Kumar

महराजगंज: अब मातृत्व सुख से वंचित महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है सिटी सेंटर हॉस्पिटल, जहां IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) और IUI (इंट्रा यूरेटाइन इनसेमिनेशन) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अब बेहद कम लागत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह सेवा गोरखपुर के मातृत्व फर्टिलिटी सेंटर और सिटी सेंटर हॉस्पिटल महराजगंज के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जो केवल 10% खर्च में सुलभ होगी।

आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शिखा टंडन ने फीता काटकर इस नई यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने मौके पर मरीजों की जांच कर परामर्श भी दिया। डॉ. टंडन ने जानकारी दी कि वह हर दूसरे और चौथे गुरुवार को हॉस्पिटल में मौजूद रहेंगी, जिससे मरीजों को बार-बार गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा।

डॉ. ज्योत्सना ओझा – चिकित्सा अधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ  ने बताया कि अब तक यह सुविधा केवल बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब महराजगंज जनपद की महिलाओं को भी IVF और IUI के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. आर.के. सिंह, आयुष्मान तिवारी, रामबदन वर्मा, हिमानी, प्रियंका, मोनिका, प्रीति, वंदना पटेल, और OT इंचार्ज बरकत अली सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

0Shares
error: Content is protected !!