महाराजगंज: जनपदीय मुख्यालय पर आज किसानों के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उन्हें मुफ्त धान बीज वितरित किए। यह कार्यक्रम राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में आयोजित किया गया।

विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना किसानों को उन्नत बीज और तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है, जिसका मकसद देश में खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मिशन वर्ष 2007-08 में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य न सिर्फ उत्पादन बढ़ाना है बल्कि मिट्टी की उर्वरता सुधारना और रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।

ये भी पढ़ें: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: अनियमितताओं के आरोप में घिरे इंजीनियर, सवालों से भागते दिखे सहायक अभियंता कुनाल कुमार

तकनीकी सहायक द्वारा वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओ सदर राजेश कुमार, बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल, प्रदर्शन प्रभारी श्रवण सिंह और एडीओ प्रेम नारायण पासवान ने भी किसानों को जागरूक किया।

इस दौरान कुल 29 किसानों को मुफ्त धान बीज वितरित किए गए। मौके पर वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी, राम सूरत चौहान, उमाशंकर, इंद्रपाल, रमेश सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!