Report: Uptv Desk

By: Arun Kumar

महराजगंज: सोमवार को मिठौरा क्षेत्र के जगदौर गांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के रूप में जी.एन. एकेडमी स्कूल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विधिवत रूप से फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा की एक नई रोशनी लेकर आया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने विद्यालय की स्थापना के लिए गोरखनाथ पटेल की दूरदर्शिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा।

उन्होंने कहा कि गोरखनाथ पटेल ने जिस सोच और उद्देश्य से इस विद्यालय की नींव रखी है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी भी है। पंकज चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह एक प्रभावी प्रयास है और इस पहल से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: जनता की फरियाद पर सख्त हुए मंत्री पंकज चौधरी, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस अवसर ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली विकसित की जा सकती है। जी.एन. एकेडमी स्कूल निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ओमप्रकाश पटेल, ओमप्रकाश बर्मा, शैलेश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, करुणेश गुप्ता, वीरेंद्र एवं राजेश सिंह मौजूद रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!