महराजगंज: जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग द्वारा किया गया । आपको बता दे कि हर एक बीमार मरीज़ के इलाज में डॉक्टर और दवाओं के साथ-साथ नर्सेस का भी योगदान कम नहीं होता है।

उन्हें ही सम्मान दिलाने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day 2024) मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर इस पुनीत कार्य से जुड़े हुए लोगों को याद करते हुए तथा अपनी कर्तव्यों को बेहतर रूप से निर्वहन करने की शपथ लेते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल के जितेंद्र कुमार शर्मा सहायक कमांडेंट (संचार), डॉ बी विष्णु प्रियंका सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) के साथ डीन प्रोफेसर डॉक्टर संकल्प द्विवेदी, डॉ शमशुल हक, डॉ यसर्वधन,डॉ देव, डॉ धनंजय, डॉ भानुप्रिया ने दीप प्रज्वलन किया ।

इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया । नर्सिंग अधीक्षक मिस्टर जॉन ने सभी का स्वागत कर कार्यक्रम को शुरू किया गया । कार्यक्रम को नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ भानुप्रिया, डीन प्रोफेसर डॉक्टर संकल्प द्विवेदी, सहित मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार शर्मा सहायक कमांडेंट (संचार),डॉ बी विष्णु प्रियंका सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) ने संबोधित किया । अपने संबोधन में डॉ बी विष्णु प्रियंका सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) ने कहा कि किसी भी हॉस्पिटल की परिकल्पना बिना नर्स के नहीं लिया जा सकता।

आज समाज में महिला पुरुष की हर स्तर पर समानता और एकरूपता बहुत जरूरी है और महिलाओं के लिए एजुकेशन की जरूरत पर जोर देकर हम समाज को और बेहतर बना सकते है । इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों मे बेहतर कार्य करने वाले नर्सिंग के स्टाफ को किया गया सम्मानित किया गया । जिसमे बेस्ट नर्सिंग के स्टाफ के लिए दिपा यादव आईसीयू ,चेतन सैनी आपातकालीन चिकित्सा ,कविता जीडीए गाईना ओपीडी, बेस्ट डिपार्टमेंट OBG आईसीयू, बेस्ट इनफेक्शन कंट्रोल डिपार्मेंट एसआईसीयू, पिलर ऑफ़ नर्सिंग अवार्ड गीता देवी, टायरलेस केयर अवार्ड आयुष्मान वार्ड, के साथ पोस्टर कंपटीशन, रंगोली कंपटीशन आदि के विजेताओं को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।

देर शाम तक चले इस आयोजन में नर्सिंग के स्टाफ द्वारा विभिन्न् प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ऑपरेशन सिंदूर और नर्सिंग के इतिहास पर आधारित नाटक में सबको अपनी तरफ आकर्षित किया और खूब तालियां बटोरी । राष्ट्र के नाम संदेश सहित सीमा पर जवानों के हौसला वर्धन तथा तमाम तरह के कार्यक्रम इस शाम शामिल रहे । इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सभी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सक , अधिकारी , कर्मचारी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रही ।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!