महराजगंज : चौक नगर पंचायत के बरगदही बसंतनाथ वार्ड में हो रहे नाला निर्माण में अराजक तत्वो द्वारा अवरोध उत्पन्न करने का मामला प्रकाश में आया है यहा सरारती तत्वो ने जल निगम की पाइप लाइन को शनिवार की रात में काट दिया जिसके बाद पानी भर गया और इस दबाव से नाला ढह गया नाला निर्माण में बार-बार अवरोध उत्पन्न करने पर ठेकेदार ने चौक पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कि है।

ये भी पढ़ें : Corruption : बिना काम हुए ही हो गया भुगतान, सोशल मिडिया पर बिल – बाउचर वायरल होते ही जांच करने पहुचे डीपीआरओ

आनंदनगर सिविल लाइन निवासी ठेकेदार विजय यादव ने चौक थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह नगर पंचायत चौक का पंजीकृत ठेकेदार है। टेंडर प्रकिया पूर्ण कर वह नगर पंचायत के बरगदही बसंतनाथ वार्ड में चौक-बागापार मार्ग पर नाला का निर्माण करा रहे है। ठेकेदार का आरोप है कि वार्ड के कुछ अराजक तत्व नाला निर्माण के कार्य में बार-बार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : महराजगंज : गन्ना किसानों के लिए मसीहा साबित हुए मंत्री पंकज चौधरी, चुटकी में सुलझाया मामला- किसानों ने लगाया जयजयकार

शनिवार की रात अराजकतत्वों ने जल निगम की पाइप को दो स्थानों पर काट दिया। इससे बीस से पचीस मीटर निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई। चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

0Shares
error: Content is protected !!