महराजगंज : चीनी के कटोरे के नाम से प्रख्यात जनपद महराजगंज अब अपनी पहचान खोता जा रहा है. जनपद के चार चीनी मिलों में से पूर्व में ही तीन चीन मिल बन्द हो चुकी है वही पूर्वांचल में विख्यात सिसवा आईपीएल चीनी मिल में भी टेक्निकल ख़राबी होने के कारण इस सत्र चीनी मिल बन्द होने के कगार पर है
वही अपने खेतो से सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल अपने निजी व किराए के ट्रालियों पर लाद कर लाये किसानों के लिए चीनी मिल का बन्द होना एक बड़ा कहर बनकर टूट पड़ा है. वही जब इस सम्पूर्ण मामले की जानकारी महराजगंज के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को हुई तो उन्होंने तत्काल सिसवा आईपीएल चीनी मिल पहुचकर चीनी मिल के बड़े अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक की.

आईपीएल चीनी मिल के अफ़सरो व किसानों के साथ बैठक करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
बैठक के दौरान किसानों ने बड़े ही आसानी से अपनी सभी समस्याएं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से कही जहाँ मंत्री ने चीनी मिल के बड़े अफसरों को निर्देशित करते हुए किसानों की समस्या समाप्त करने के लिए कुशीनगर जनपद के खड्डा व रामकोला में किसानों के सुख रहे गन्ने व खेतो में छीले हुए गन्ने भेजवाने का निर्देश दिया.

मंत्री के निर्देश पर सहमति जताते हुए चीनी मिल के बड़े अफसरों ने भी मिल के मैदान में खड़ी ट्रकों , ट्रालियों में भरे गन्ने को अपने अतिरिक्त ख़र्च पर खड्डा व रामकोला में भेजने पर सहमति जताई.
ऐसे में महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की रणनीति पर किसानों ने उनकी तारीफ़ में जमकर जयजयकार की.
