पुलिस के इकबाल पर लगा सवालिया निशान

रात्रि गस्त की खुली पोल, चोरों के हौशले बुलंद

महराजगंज : सदर थानाक्षेत्र में शादी समारोह में गए एक परिवार के घर मे सेंधमारी कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. रात्रि गस्त करने का दावा करने वाली पुलिस के इकबाल पर चोरों ने सवालिया निशान लगा दिया है चोरों ने गोरखपुर रोड स्थित एक घर मे सेंधमारी कर घर से करीब 08 लाख रुपये नकदी समेत लाखो की कीमती जेवरात लेकर सफ़ाचट हो गए.

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली थानाक्षेत्र नगर पालिका परिषद के पिपरा बाबू में देर रात छत के रास्ते घर मे घुसकर चोरों ने एक घर मे सेंधमारी कर दो सगे भाइयों के दो कमरों का ताला तोड़कर करीब 08 लाख रुपये नकदी व लाखो की कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए.

ये भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने दी जान : ट्रेन के आगे कूदा, कमरे में मिला था विवाहिता का शव, दो दिन से था फरार

शादी – समारोह समापन कर घर लौटे परिवारजनों ने सेंधमारी व कमरों का ताला टूटा देख मदहोश हो गए. सूचना पर घर पहुँची पुलिस ने मौके की तहकीकात कर जांच में जुट गई. साथ ही कोतवाली पुलिस घर के इर्द – गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाते हुए आस – पड़ोस के लोगो से पूछताछ करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : सदर ब्लाक के बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया हंगामा, कहा ब्लाक प्रमुख के अधिकारों का गला घोंट रहे उनके पति व ससुर

0Shares

You missed

error: Content is protected !!