महराजगंज : जनपद में दो जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में 4 लोग काल की गाल में समा गए. घुघली थानाक्षेत्र के घुघुली – कप्तानगंज मार्ग पर पटखौली ग्रामसभा के करीब दो मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़ंत से यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे 02 छात्रो की मौके पर ही मौत हो गई वही 04 छात्र गंभीर रूप से घायल है. मृतक छात्रों की पहचान विवेक सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी हरखी थाना घुघुली व अभिषेक गौड़ पुत्र परशुराम गौड़ निवासी बसंतपुर थाना घुघुली के रूप में हुई है.

दो मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़ंत से 02 यूपी बोर्ड के छात्रों की मौत, 04 घायल – आभा सिंह ( सदर क्षेत्राधिकारी ) 👆👆

तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आई 02 महिलाओ की दर्दनाक मौत, 02 घायल 👇👇

 

वही जनपद के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के गोरखपुर – सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग परसौनी गुजरपुरवा के समीप एक मोटरसाइकिल तेज रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आ गया. कंटेनर की चपेट में आने पर मोटरसाइकिल पर सवार 02 महिलाओ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही 01 बच्चा व 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय की मदद से घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भर्ती कराया गया है.

error: Content is protected !!