maharajganj news

Maharajganj News : नौतनवां थानाक्षेत्र के सम्पतिहा चौराहे पर 5 लाख की नशीली दवाओं का जखीरा ले जा रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त चारो अभियुक्त नशीली दवाओं के ज़खीरा को महराजगंज से सटे जनपद सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे। अभियुक्वतों का कहना है कि “इन नशीली दवाओं को सिद्धार्थनगर के दवा की दुकान से विक्रय की जाती है।”

महाराजगंज के श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के द्वारा नशीले पदार्थों के तस्करी पर रोकथाम का निर्देश दिया गया था जिसे अनुपालन में नौतनवा थाना की पुलिस द्वारा एक टीम बनाई गई थी। महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्रीमती आभा सिंह के निर्देशन में चार अभियुक्तों को गिरफतार कर लिया गया।

maharajganj news

चारो अभियुक्तों के नाम क्रमश हैं –

  1. बृजेश कुमार चौबे पुत्र शम्भूशरण चौबे निवासी शिकरी बाजार थाना मोहाना
  2. राहुल उर्फ़ बुद्धसागर पुत्र नंदू यादव निवासी तिघरा थाना मोहाना
  3. जावेद लारी पुत्र स्वर्गीय नशीर अहमद निवासी वार्ड नम्बर – 5 थाना नौतनवा
  4. अनिल धरिकार पुत्र स्वर्गीय रामनरेश प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर-19 सुभाषनगर थाना नौतनवा

गिरफ्तार/बरामद करने वाले पुलिस का विवरण 

  1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय
  2. उप-निरीक्षक श्री योगेन्द्र कुमार
  3. हे० का० राणा प्रताप
  4. का० कृष्ण कुमार मिश्रा
  5. का० अभिमन्यु खरवार
  6. का० रवि प्रताप सिंह
  7. का० संदीप कुमार
  8. का० अभय कुमार सिंह
  9. म० का० अनुराधा चौहान
  10. म० आ० रेनु यादव

0Shares

You missed

error: Content is protected !!