girl student molested by school manager

कलंकित हुआ शिक्षा का मंदिर, प्रबंधक ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़

महाराजगंज: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को एक बार फिर कलंकित होना पड़ा है, आरोप यह है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने कक्षा 4 कि छात्रा को पानी पीने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ की।

girl student molested by school manager

स्कूल से घर लौटकर छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों से आपबीती को सुनाई फिर उसके बाद उसके परिजन प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचे। जहाँ थाना समाधान दिवस में पहले से मौजूद डीएम और एसपी से पीडिता कि मुलाक़ात हुई पीडिता ने विद्यालय में हुए पुरे मामले को एसपी के सामने रखा छात्रा कि बात सुनते ही पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही का आदेश दिया। एसपी के आदेश के बाद तत्काल कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

0Shares
error: Content is protected !!