:- मिठौरा बीडीओ व सचिव चन्द्र प्रकास गुप्ता के बीच चल रहा है कमीशन का खेल – सूत्र

:- तानाशाही रवैये के जाने जाते है मिठौरा प्रभारी बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव

:- तनाशाही रवैये के कारण मिठौरा ब्लॉक के समस्त प्रधान बीडीओ के खिलाफ हुए थे लामबंद

:- मिठौरा ब्लॉक के समस्त प्रधानों के लामबंद होने से बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का हुआ था तबादला

महराजगंज : मिठौरा विकास खण्ड में तैनात प्रभारी बीडीओ की चुप्पी संदेह के घेरे में है. जिले का एक सचिव आखिर क्यों है इतना प्रिय. स्थानांतरण के बाद भी सचिव साहब को रिलीव करने को तैयार नही है बीडीओ. 17 दिन बीत जाने के बाद भी सचिव चंद्र प्रकाश गुप्ता मिठौरा ब्लॉक में जमे हुए है.

ये भी पढ़ें : Follow Up On Uptv : बीडीओ साहब की कृपा से तबादले के बाद भी ब्लॉक में जमे हुए है ग्राम विकास अधिकारी

मिठौरा ब्लॉक में तैनात चन्द्र प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण जिला विकास अधिकारी ने बीते सप्ताह में दस जुलाई को ही लक्ष्मीपुर ब्लॉक के लिए कर दिया था लेकिन मिठौरा बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव इतने मेहरबान है की सचिव साहब 17 दिन बीत जाने के बाद भी मिठौरा ब्लॉक में जमे हुए है.

ये भी पढें : ग्राम विकास अधिकारी के टेबल पर दम तोड़ता दिखा जिले के अधिकारियों का आदेश , स्थानांतरण के बाद भी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं

विभागीय कार्यों का हवाला दे रहे मिठौरा बीडीओ

जब Uptv की टीम ने मिठौरा बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव से उक्त सचिव के स्थानांतरण के बारे में मोबाइल फ़ोन से जानकारी लेनी चाही तो पहले बीडीओ साहब फ़ोन उठाना मुनाशिब नही समझे. कड़ी मसक्कत के बाद बीडीओ साहब ने फ़ोन उठाया और सचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता के स्थानांतरण की सवाल पूछते ही बीडीओ साहब बिगड़ गए, नाराज़ बीडीओ ने विभागीय कार्यों का हवाला देते हुए फ़ोन काट दिया.

ये भी पढ़ें : Follow Up On Uptv : RTI में हुआ खुलासा, ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान के भ्रष्टाचार की कहानी बताई अपनी ज़ुबानी

स्थानांतरण करने वाले अधिकारी भी मिठौरा बीडीओ से सवाल करने की बात कह काट दे रहे फ़ोन

वही जब Uptv की टीम ने स्थानांतरण करने वाले अधिकारी जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय से उक्त सचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता के स्थानांतरण की बात पूछी तो साहब भी बीडीओ साहब का हवाला देते हुए कहने लगे कि हमने स्थानांतरण कर दिया है अब रिलीव करना, न करना मिठौरा बीडीओ जाने.

ये भी पढ़ें : Follow Up On Uptv : RTI में हुआ खुलासा, Uptv की ख़बर से बढ़ी बेचैनी, जनप्रतिनिधियों की चरण वंदना छोड़ने का नाम नही ले रहे ग्रामप्रधान

आख़िर सचिव पर क्यों मेहरबान है बीडीओ साहब, स्थानांतरण होने के बाद भी रिलीव करने में बरत रहे कोताही

मिठौरा ब्लॉक में तैनात बीडीओ अजय श्रीवास्तव सचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता पर आखिर क्यों मेहरबान है जो स्थानांतरण के बाद भी बीडीओ साहब सचिव को रिलीव करने में कोताही बरत रहे है.

मिठौरा ब्लॉक के विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि बीडीओ मिठौरा अजय कुमार श्रीवास्तव व सचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता के बीच कमीशन के बंटवारे का खेल चल रहा है जिसके कारण बीडीओ साहब अभी उक्त सचिव को रिलीव करने में कोताही बरत रहे है.

सचिव चन्द्र प्रकाश गुप्ता के स्थानांतरण पत्र को कल तक रिलीव नही किया गया था, वर्तमान समय मे क्या स्थिति है बीडीओ साहब कुछ बताने को तैयार नही.

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!