महराजगंज : बीते दस जुलाई को जिला विकास अधिकारी ने दो ग्राम विकास अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की थी साथ ही तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किये गए विकासखंड में अपना पदभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया गया था.

उक्त पत्र में दो ग्रामविकास अधिकारी विपिन कुमार को बृजमनगंज से सदर विकासखंड में स्थानांतरण किया गया था तो वही विकासखंड मिठौरा में तैनात चंद्र प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण लक्ष्मीपुर विकासखंड में किया गया था. आदेश के बाद भी चंद्रप्रकाश गुप्ता जी के टेबल पर जिले के उच्चाधिकारियों के सभी आदेश दम तोतड़ा नजर आ रहा है.

 

     जिला विकास अधिकारी द्वारा जारी किया आदेश

उक्त आदेश पत्र में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किये गए विकासखंड में अपना पदभार ग्रहण करना था लेकिन ग्रामविकास अधिकारी चंद्र प्रकाश गुप्ता मिठौरा विकासखंड में ही अपने कुर्सी पर बने हुए है. इन्हें मिठौरा विकासखंड से अत्यधिक प्रेम इस कारण है क्योंकि साहब अपने निजी आवास से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विकासखंड मिठौरा को छोड़ना नही चाहते.

ये भी पढ़ें : #महराजगंज : डॉक्टर को भगवान की संज्ञा क्यों दी जाती है, इसे चरितार्थ किया डॉ अरुन सिंह ने

सूत्रों के मुताबिक खंड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के हस्तक्षेप से ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश गुप्ता मिठौरा विकासखंड में जमे हुए है.

वही उक्त मामले में जब हमने खण्ड विकास अधिकारी अजय श्रीवास्तव जी से जानकारी लेनी चाही तो साहब फ़ोन उठाना तक मुनाशिब नही समझते जबकि बीते दिन ही जनपद के प्रभारी मंत्री जी ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को फ़ोन उठाने की सख्त निर्देश दिया गया तंग लेकिन बीडीओ साहब के कानो पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू जी के निर्देशों का कोई असर नही करता. 

प्रभारी मंत्री के बैठक में जनप्रतिनिधियों के पुष्प गुच्छ भेंट करते मिठौरा बीडीओ अजय कुमार श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें : के एम सी को मिला मेदांता का साथ, मुख्यमंत्री ने जनपद वासियों दी यह बड़ी सौगात

वही जब Uptv की टीम ने विकासखंड मिठौरा के एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र कन्नौजिया जी से जानकारी मांगी तो साहब ने बताया कि चंद्र प्रकाश गया जी का स्थानांतरण हुआ है लेकिन जब बीडीओ साहब आदेश करेंगे तभी उक्त ग्रामविकास अधिकारी अपने स्थानांतरण वाले विकासखंड में जाकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!