महराजगंज : डीएम व शासन को शिकायत करने वाले राहुल सिंह ने आरोप लगाया था कि अनारकली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर क्षेत्र परतावल बाजार महराजगंज फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर इस विद्यालय की मान्यता ली गई है व इस विद्यालय ने फर्जी तरीके से विधायक निधि का लाभ भी लिया गया है.

इसके साथ ही इस विद्यालय के प्रबंधक पर स्टाम्प चोरी का भी मुकदमा दर्ज है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस विद्यालय के भवन की दीवार से सटे ही 33 हजार हाई टेंशन तार का पोल स्थित है.

श्रीमती अनारकली देवी कन्या इण्टर कॉलेज ( राजपुर , परतावल ) की दीवार से लगा 33 हजार वोल्टेज बीजली का पोल

शिकायतों की जाँच में जांचकर्ता अधिकारियों ने इन सभी आरोपों को सत्य पाया बावजूद इसके इस विद्यालय को 2023 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस विद्यालय को केंद्र बनाया गया है.

इस संदर्भ में जब जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 39 आपत्तियां आई थी जिसकी कमेटी द्वारा जाँच कराया गया. इस तरह की कोई आपत्तियां कोई शिकायत नही थी सभी आपत्तियों का कमेटी द्वारा जाँच कर निस्तारण किया गया है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!