हाई टेंसन तार के नीचे चल रहे विद्यालय को बना दिया था परीक्षा केंद्र, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ले लिया था मान्यता- खबर चलने के बाद शासन को भेजा गया पत्र

देखें ख़बर : महराजगंज : परीक्षा केंद्रों की आपत्ति खारिज, फर्जी और धोखाधड़ी करके मान्यता वाली विद्यालय भी बन रहा परीक्षा केंद्र

महराजगंज : हाई टेंसन तार के नीचे संचालित विद्यालय श्रीमती अनारनकली देवी कन्या इंटर कॉलेज की खबर चलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर शासन को विद्यालय के विरुद्ध पत्र भेजने की बात कही है.

समाजसेवी राहुल सिंह ने विद्यालय की जाँच के लिए जिलाधिकारी को सौंपा था पत्र

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि विद्यालय के केन्द्र को निरस्त करने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा जा रहा है. हाल ही में इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन जल्द ही इस केंद्र को निरस्त कर देगा.

डीएम व शासन को शिकायत करने वाले राहुल सिंह ने आरोप लगाया था कि अनारकली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर क्षेत्र परतावल बाजार महराजगंज फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर इस विद्यालय की मान्यता ली गई है व इस विद्यालय द्वारा फर्जी तरीके से विधायक निधि का लाभ भी लिया गया है.

अनारकली देवी कन्या इण्टर कॉलेज ( राजपुर , परतावल ) के दीवार से लगा 33 हजार हाई टेंशन बिजली के पोल

इसके साथ ही इस विद्यालय के प्रबंधक पर स्टाम्प चोरी का भी मुकदमा दर्ज है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस विद्यालय के भवन की दीवार से सटे ही 33 हजार हाई टेंशन बिजली के तार का पोल स्थित है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!