Uptv ब्यूरो :

महराजगंज : जिला प्रोबेशन अधिकारी डीoसी त्रिपाठी के निर्देशन मे महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक रत्ना तिवारी द्वारा नगर के पिपरदेउरा प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में “विशेष अभियान 2.0” के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.

   स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करती मिशन शक्ति की टीम

ये भी पढ़ें : महराजगंज : परिषदीय विद्यालय की जांच में अवाक रह गए सीडीओ, जाने क्या है मामला

शुक्रवार को महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक रत्ना तिवारी ने नगर के पिपरदेउरा के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक आयोजन कर स्कूली बच्चों को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना योजना, गुड टच बैड टच के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई.

 

ये भी पढ़ें : महराजगंज : मुख्यविकास अधिकारी की पहल से चमकने लगे साधन सहकारी समिति

वही वन स्टॉप सेंटर से शिखा तिवारी ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी. टीम की सदस्य लक्ष्मी रावत ने शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन 1098,112,1090,181 नंबर के बारे मे बताया गया. इस दौरान अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!