महराजगंज : जनपद के तेज- तर्रार मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में क्षेत्र पंचायतों द्वारा जनपद के 57 साधन सहकारी समितियों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है. कायाकल्प के बाद इन समितियों पर किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी.

    सीडीओ की पहल से चमकने लगे साधन सहकारी समिति 

 

ये भी पढ़ें : Maharajganj Exclusive: जेल में बंद शिक्षा माफिया की हनक से नहीं खुल रही हलख, शिक्षित बेरोजगारों का हक़ मारकर मौज काट रहें फर्जी अध्यापक

ए.आर. कॉपरेटिव सविंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने आदेशित किया था कि खरीफ वर्ष 2022-23 में धान की खरीद आरम्भ होने से पूर्व सभी साधन सहकारी समितियों का कायाकल्प करते हुए, समितियों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए. इसके लिये उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में तत्काल कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया.

0Shares
error: Content is protected !!