पनियरा संवाददाता :- राजेश यादव

महराजगंज : शुक्रवार को पनियरा थाने पर आगामी त्योहार दीपावली व छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्प्पन हुई. बैठक में क्षेत्र के लोगो से त्योहार में शांति बनाए रखने केई अपील की गई.

त्योहारों में शांति बनाए रखने की अपील करते पनियरा थानाध्यक्ष – सत्यप्रकाश सिंह

ये भी पढ़ें : महराजगंज : मुख्यविकास अधिकारी की पहल से चमकने लगे साधन सहकारी समिति

आगमी त्योहार धनतेरस , दीपावली एवं छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पनियरा थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. पीस कमेटी की बैठक में थानाक्षेत्र के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमें क्षेत्र के प्रधान समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहें. साथ ही सभी मूर्ति आयोजक भी शामिल हुए तथा सभी लक्ष्मी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे. सभी ने त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने का वचन लिया.

ये भी पढ़ें : Maharajganj Exclusive: शिक्षा माफिया के बनाए फर्जी अध्यापकों की लंबी फेहरिस्त, राजकुमार ने बनाया शिक्षा विभाग में अपना साम्राज्य

पीस कमेटी की बैठक में पनियरा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह , उ0नि0 राजकुमार वर्मा, उ0नि प्रधान यादव, उ0नि इम्तियाज अहमद, क्षेत्र के राणा प्रताप यादव , रूद्रापुर रमेश यादव प्रधान रुद्रापुर , मनोज पटेल प्रधान देवीपुर, लल्लु मद्देशिया प्रधान रामपुर खुर्द , दीपक सिह क्षेत्र पंचायत सदस्य गांगी बाजार , रामजतन चौहान , मोनू सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!