घुघुली  संवाददाता – गिरिजानन्द शर्मा

कप्तानगंज, कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत करितीन गांव का 17 वर्षीय किशोर 13 अक्टूबर की रात 10 बजे से घर से लापता था जिसकी खोज बीन परिजन कर रहे थे. बेरहमी से हत्या कर हत्यारों ने शव आज गांव के समीप धान के खेत में फेक दिया था.

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री का बाल प्रेम , बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे योगी आदित्यनाथ हवाई दौरा कर जाना क्षेत्र का हाल

जानकारी के अनुसार शिवशंकर बरनवाल उर्फ टिल्लू (17) पुत्र सुरेंद्र बरनवाल दिनांक 13 अक्टूबर दिन बृहस्तिवार की रात लगभग 10 बजे से गायब था जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. काफी खोज बीन के बाद आज उसकी लास गांव के समीप मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कम मच गया, यह बात क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई.

ये भी पढ़ें : स्व० नेता जी की प्रेम से भाव विभोर 10 साल का बालक अकेले निकला उनके अंतिम दर्शन करने, भटका रास्ता

जिससे घटना स्थल पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंच गए, स्थानीय लोगो ने घटने की सूचना थाने को दे दी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्या में सामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़कर घटना का अनावरण कर दिया जायेगा.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!