महराजगंज : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से पूरे देश की तरह महराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा के ग्राम मल्हनी फुलवरिया का एक दस साल का समर्थक श्यामलाल यादव भी आहत हुआ. वह भी इस कदर कि अपने नेताजी का अंतिम संस्कार में शामिल होने अकेले ही सैफई के लिए लक्ष्मीपुर स्टेशन से ट्रेन से निकल पड़ा. लेकिन रास्ता भटकने के कारण वहां तक पहुंच नहीं सका और इटावा से कानपुर पहुँच गया जिसके बाद उसे जीआरपी ने रोक लिया. उसके बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

 

ये भी पढ़ें : कार्यकर्ताओं में शोक की लहर , फफक – फफक रो रहे कार्यकर्ता बताया अपूर्णीय क्षति

इसके बाद परिजन उसे लेने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं. वायरल वीडियो में श्यामलाल साफ कह रहा है कि वह किसी भी हालत में मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में शामिल होना चाहता था. इटावा से रास्ता पूछकर पैदल ही सैफई की ओर कूच कर दिया, लेकिन भटक गया. फिर किसी तरह कानपुर पहुंचा. उसे इसका मलाल है कि वह नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका.

0Shares
error: Content is protected !!