महराजगंज: 317 विधानसभा सिसवा के निचलौल ठूठीबारी मार्ग से लिंक ग्रामसभा चटिया से गुजरने वाली सड़क का डेढ़ वर्ष से हो रहा निर्माण , सिसवा विधायक ने विधानसभा चुनाव के दौरान 2 माह में सड़क बनवाने का किया था ग्रामीणों से वादा , विधायक जी के वादे व विधायक जी की 8 माह से राह निहार रहे ग्रामीण.

सिसवा विधानसभा के ग्रामसभा चटिया से लक्ष्मीपुर खुर्द जाने वाली मुख्य मार्ग की काफी दयनीय स्थिति है बावजूद इसके कोई जिम्मेदार सुधि लेने वाला नही है. ग्रामीणों ने अपने दर्द बयां करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान खुद को विकास पुरुष बताने वाले विधायक प्रेमसागर पटेल ने दो माह में सड़क बनवाने का वादा किया था. लेकिन वादा बीते लगभग सात-से-आठ माह बीत चुके है ना विधायक जी का पता है और न ही उनके वादे का. सड़क का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ था जिससे हम सभी ग्रामीण काफी ख़ुश थे , लेकिन कछुए की तरह सड़क निर्माण होता देख हमारी आशाएं घटने लगी. बाद में स्थिति यह हुई कि गांव से करीब दो किलोमीटर पीछे तक सड़क का निर्माण किया गया वही गांव के दो किलोमीटर आगे से सड़क का निर्माण किया गया है. गांव की आबादी वाली जगह पर सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है. सड़क पर गिट्टी बिछाने के दौरान गांव की सभी छोटी-बड़ी नालियां ध्वस्त कर दी गयी , तोड़ दी गयी है. बरसात का समय आते ही सड़को पर बिछी बड़ी-बड़ी गिट्टियां लगातार बड़ी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क के बीच – बीच मे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है जिसमे बरसात का पानी लग जाता है. सड़को के बीच बने गड्ढे में जल-जमाव होने के कारण हमेशा राहगीरो को आवागमन में दुष्वारियों का सामना करना पड़ता है साथ ही दो पहिया वाहन सवार का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते है. कही-कही कई घर के सामने बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है तथा घरों में छोटे बच्चे रहते है जो हमेशा खेलने के लिए घरों से बाहर निकलते है तथा सड़क के बीच बने गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते है. यह सड़क चटिया ग्रामसभा समेत 5 टोले को जोड़ती है जहाँ की आबादी लगभग पांच हजार के करीब में है.

ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद में नाराज होकर महराजगंज से गोरखपुर पहुँची युवती का गैंगरेप, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

सिसवा विधानसभा में लगभग 3,88,662 मतदाताओं की संख्या है. विधानसभा चुनाव 2022 में प्रेमसागर पटेल दूसरी बार सिसवा विधानसभा से विधायक चुने गए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा0 प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल को बड़े अंतर से हराया. दूसरी बार विधायक बनने के बाद भी सिसवा विधानसभा क्षेत्र के हालातों में कुछ खास सुधार देखने को नही मिलता है. वही बात करे सिसवाँ सिंदुरिया के रास्ते मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी दयनीय स्थिति पर रोना रोता है. सिसवा – सिंदुरिया मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गयी है. बावजूद इसके सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल तो विकासपुरुष है. विधायक जी लगातार शासन से सिसवा विधानसभा की जनता के लिए विकास कार्यों की मांग करते रहते हैं. विधायक का विकास पुरुष होने का दावा कितना हक़ीक़त है यह उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देख आंका जा सकता है.

You missed

error: Content is protected !!