शहर में निजी अस्पताल का आज उद्घाटन हुआ जिसमें जिले के तमाम सम्मानित जनप्रतिनिधि व संभ्रात लोग उपस्थित रहे. इस अस्पताल के नाम मे ही इसके काम करने का उद्देश्य छिपा है.

ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद में नाराज होकर महराजगंज से गोरखपुर पहुँची युवती का गैंगरेप, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

आज के दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी हाईटेक व्यवस्थाओं की जरूरत सभी को है , जैसे अच्छे डॉक्टर अच्छी जांच व अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं जिसको देखते हुए महराजगंज में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन हुआ. इस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अस्पताल का फीता काटकर इसका उद्घाटन किया और बताया कि शहर में बेहतर इलाज के लिए यह अस्पताल एक जीवन दायिनी के रूप में काम करेगी. यहाँ के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम व अनुभवी स्टाफ मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छा काम करें इसकी मैं आशा और भगवान से कामना करता हूँ.

ये भी पढ़ें- महराजगंज: आबादी के बीचों-बीच निर्माणाधीन सड़क बनी तालाब, भेदभाव के शिकार हुए ग्रामीण

लाइफ लाइन हॉस्पिटल जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी के ठीक सामने स्थित है और यहाँ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध हेल्थ वर्कर की पूरी टीम अनुभवी है. यहाँ लगभग सभी इलाज किए जाएंगे और बेहतर परामर्श दिया जाएगा.

इस उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया , नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, विवेक प्रताप सिंह(निक्कू) और डॉ दिग्विजय सिंह, डॉक्टर दिव्या सिंह, डॉक्टर टीपू सुल्तान एवं नगर के प्रतिष्ठित संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में हुआ इस दौरान दुर्गेश कुमार सिंह वरुण कुमार सिंह अभिषेक शुक्ला बलदाऊ सिंह महावीर सिंह सूर्य प्रताप सिंह राजेश शर्मा जय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!