महराजगंज: आज जिले के जिला अधिकारी को एक शिकायत और जांच की गई रिपोर्ट देते हुए निचलौल ब्लॉक के पैकौली कला निवासी रितेश पांडे ने जिला अधिकारी को बताया कि ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा ने ग्रामीणों के मनरेगा जॉब कार्ड में नाम तो मजदूरों का लिखा लेकिन खाते में अपने रिश्तेदारों ,चाचा ,पत्नी ,भतीजे ही नहीं बल्कि खुद के भी खाते में ही नहीं बल्कि वो रिश्तेदार जो दूर दूर रहते थे उनके भी खाते में सरकार और जनता का पैसा डकार लिया।

ये भी पढें- Maharajganj: सिरफिरे आशिक़ ने नाबालिग छात्रा को उतारा मौत के घाट, लड़की को एकतरफा प्यार से था इनकार, आशिक ने कर दी हत्या 

भ्रष्टाचार की एक और सूरत देखिए की इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर,ग्राम विकास अधिकारी और कई कर्मचारियों के खिलाफ जांच भी हुई थी लेकिन मैनेजमेंट का गजब का खेल प्रधान और दोषी कर्मचारियों को सफेदपोश कर दिया गया। ऐसे में बात जब इतने बड़े भ्रष्टाचार की आई तो मामला ग्राम सभा की जनता के संज्ञान में आया और भ्रष्टाचार का पोल खुला और उसकी शिकायत 2020 में ही जिले के जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से की गई।

ये भी पढें- Maharajganj: गरीबों के हक पर डाका! जिम्मेदारों की चुप्पी से सरकारी योजनाओं को लग रहा पलीता

मामले को जब उस समय जिले में रहे मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने जांच करवा कर मुकदमा करवाने का आदेश दिया। प्रधान जी ने उस समय भी लीपापोती करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सख्ती की वजह से इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ना करके बस खानापूर्ति कर दी गई।बल्कि आदेश यह था की मुकदमा दर्ज किया जाए और मामले में जांच करके सरकार और जनता के लूटे गए पैसों की वसूली भी की जाए। मामले को जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ फिर से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!