महराजगंज: अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आसरा आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवासों का आवंटन सार्वजनिक लाटरी द्वारा किया गया.


सार्वजनिक लाटरी हेतु दो डिब्बो में लाभार्थियों के नाम एवं आवास नम्बर अलग-अलग आवंटन समिति के सदस्यों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में रखा गया. श्री आयुष कुमार द्वारा लाभार्थियों के नाम की पर्ची एवं श्री अंश द्वारा आवास नम्बर की पर्ची निकाला गयी. क्रमशः जिस लाभार्थी का जो आवास नम्बर निकलता था उसको घोषित करते हुये बताया जाता था.

ये भी पढें- महराजगंज: सीडीओ ने जिले के सभी ग्राम्य विकास कार्यों और योजनाओं की ली क्लास, सम्बंधित को दिए निर्देश

इसी प्रकार से सभी लाभार्थियों की सार्वजनिक लाटरी जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देश के अनुसार करायी गयी. लाटरी की प्रक्रिया को शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त कार्यवाही आवंटन समिति के समक्ष सुनिश्चित करायी गयी तथा समस्त कार्यवाही की विडियोंग्राफी भी करायी गयी. इस दौरान पूरे समय अपर जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहे.

ये भी पढें- Maharajganj: जिले की इन विभागों की सैर कर लीजिए वरना भटकना पड़ेगा!
सार्वजनिक लाटरी द्वारा 28 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को एवं 29 सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को आवास आवंटित किया गया। अबतक कुल 118 लाभर्थियों को आसरा आवास का आवंटन किया जा चुका है।
लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ० पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि शासन व प्रशासन की मंशा है कि जनपद के गरीब लाभर्थियों को आवास मुहैय्या कराया जाए। इसीलिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आवास आवंटन हेतु लाटरी की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से करायी गयी है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपने आवास में स्वयं रहे। यदि किसी लाभार्थी द्वारा मकान किराये पर दिया जाता है तो उसका आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा.

ये भी पढें- महराजगंज: जिले में यह अवैध कारोबार कर सैकड़ो ने बदली अपनी किस्मत, चंद दिनों में बनाई 10 गुनी सम्पति
आवंटन के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अतिरिक्त मजिस्ट्रेट / परियोजना अधिकारी, श्री मदन मोहन वर्मा आदि की उपस्थित रहे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!