केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और अभियान में अब पँख लगने लगे हैं, जागरूक जनप्रतिनिधियों व मेहनतकश अधिकारियों के सहयोग से गाँव-गाँव को सँवारा जा रहा है.

ये भी पढें- Maharajganj: जनता का चालान पर चालान, वही गलती साहब की भी उनपर मेहरबान?

महराजगंज: जिलाधिकारी डॉ सतेंद्र कुमार के अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में जिले के विकास को तेजी से रफ्तार मिली है.इसका एक नजारा घुघुली ब्लाक के ग्राम बसन्तपुर में देखने को मिला है, यहाँ गाँव की विकास देख हर कोई दंग रह जाएगा ऐसा लगता है मानो यहाँ हर कोई गाँव को शहर बनाने में लगा है. साफ-सफाई, शौचालय, सड़क- नाली सभी एक मिसाल पेश कर रहे हैं.

ये भी पढें- महराजगंज: जिले में यह अवैध कारोबार कर सैकड़ो ने बदली अपनी किस्मत, चंद दिनों में बनाई 10 गुनी सम्पति

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बसंतपुर में बने मनरेगा पार्क को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया है. यह वीडियो देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह किसी गाँव में बना पार्क है.

शहरों के नगर पालिका या नगर पंचायतों के मुकाबले इस गाँव की हर विकास कार्य खास है इसमें ग्राम प्रधान की जागरूकता, उनकी रुचि, अपने गाँव और ग्रामीणों के हित में उनका प्रेम-सदभावना और समर्पण नजर आ रहा है. यहाँ की ग्राम प्रधान हैं श्रीमती अनामिका सिंह.

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शासन के मंशा अनुरूप मनरेगा पार्क अमृत सरोवर जैसे अन्य सभी विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और जागरूक जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गाँव को स्वच्छ सुंदर बनाया जा रहा है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!