महराजगंज : साहित्य प्रेमियों एवं प्रबुद्ध जनों के मानस ज्ञान ध्वज से संकल्पित “नया परिमल” नामधन्य साहित्यिक संस्था में प्रबंध समिति के प्रबंधक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन यादव का मनोनयन किया गया है।

ये भी पढ़ें Maharajganj: जनता का चालान पर चालान, वही गलती साहब की भी उनपर मेहरबान?

साहित्यिक संस्था “नया परिमल”के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र त्रिपाठी और सचिव विनम्र सेन सिंह ने बताया कि डॉ विपिन यादव की सक्रियता और साहित्यिक अभिरुचि के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। अपने मनोनयन डॉ विपिन यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रकार नया परिमल के प्रबंधक कार्यकारिणी में नामित किया जाना मेरे लिए एक सपने जैसा है इस पत्रिका को नया आयाम के हर सम्यक प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें महराजगंज: पुलिस के सामने चौथी हत्याकांड की चुनौती! अब ग्राउंड पर उतरे एसपी

डॉ विपिन यादव को नया परमल पत्रिका के प्रबंध कार्यकारिणी में नामित होने पर प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट प्राचार्य दिग्विजय नाथ पांडे प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव पूर्व प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र राणा प्रताप तिवारी डॉ विजय आनंद मिश्र डॉक्टर प्रशांत पांडे गोपाल सिंह श्रवण पटेल डॉक्टर शांति शरण मिश्र संतोष श्रीवास्तव प्रणय गौतम राजीव द्विवेदी आदि ने बधाई देते हुए डॉ विपिन यादव के मनोनयन से महाविद्यालय का साहित्य क्षेत्र में कद बड़ा है और साहित्यिक जगत में डॉ विपिन यादव अपने श्रम के आधार पर आगे जाएंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!