बाघा बार्डर पर भारत पाकिस्तान के सेना जवानों की बीच चलने वाली परेड तो आपने देखा ही होगा, प्रत्यक्ष नहीं देखा होगा तो सोशल मीडिया पर उन वीडियो को जरूर देखा होगा।

 

ये भी पढ़ें- महराजगंज: झाड़-फूंक का करता था काम, संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय सेना जवानों की दहाड़ और उनकी ललकार के सामने दुश्मन हमेशा बौना पड़ जाता है और यही तस्वीरें देख भारतीयों का सीना गर्व से तनकर चौड़ा हो जाता है। ऐसी तस्वीरें आप शायद बाघा बार्डर पर या फिर सोशल मीडिया पर ही देखें होंगे।

ये भी पढ़ें- महराजगंज के पेंशन लाभार्थियों के लिए बेहद जरूरी है ये खबर, जानें अंतिम तारीख

अब जवानों की वही दहाड़ और जोश आपको महराजगंज के इंडो नेपाल सीमा पर देखने को मिलेगा. महराजगंज जिला प्रशासन इसकी तैयारी तेज कर दी है, जिलाधिकारी डॉ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाघा बार्डर की तर्ज पर ही महराजगंज की सीमा से जुड़ने वाली इंडो नेपाल सीमा पर झंडा फहराया जाएगा और यह मुख्यमंत्री के आदेश पर किया जा रहा है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!