maharajganj police sp

महराजगंज: जिले में त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा जानकारी साझा की गई है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया है कि सावन माह व आगामी त्योहरों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। जिले में शांती पूर्वक त्योहार मनाया जाए, इसको लेकर हर संभंव कोशीश की जा रही है।

 

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सावन महीने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु का आवागमन हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहार मोहर्रम को देखते हुए भी पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें-  महराजगंज: यूपी STF की एक ‘फेक’ ऑडियो सन्देश हो रही वायरल! जानिए क्या है हकीकत

पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जिले में जहां-जहां भी ताजिया रखें जाते हैं। ऐसे सभी ताजियादारों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही सभी ताजियादारों को निर्देशित किया गया है. इसको देखते हुए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी समय में सभी धर्मों के त्योहार एक साथ आ रहे हैं। ऐसे में पीस केमिटी की बैठक भी की जा रही है। सभी से मिलजुल कर और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। ताकी भाईचारा बरकरार रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!