महराजगंज: जिले में सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी ख़बर है। सेना की तैयारी करने वाले युवा लम्बे समय से भर्ती की प्रतिक्षा में थे। अब उन युवाओं की प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले युवा जल्द ही दिए गए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यूपी STF की एक ऑडियो सन्देश हो रही वायरल, यूपी STF ने बताया फेक

सेना में भर्ती के लिए जनपद के युवक आज से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उक्त जानकारी कर्नल/ए.आर.ओ. अमेठी, जे.एस. स्वाने ने दी है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती 16 नवंबर से 6 दिसंबर तक डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर तक किया जा सकेगा।

इंडियन आर्मी में भर्ती होना युवाओं को सपना रहता है। यह नौकरी युवाओं के लिए अच्छे कैरियर और सुरक्षित भविष्य का एक बेहतर विकल्प है। इंडियन आर्मी में जॉब के सपने देखने वाले युवा भारतीय थल सेना में भर्ती होने के सपने देखते रहते है। ऐसे युवाओं के लिए यह एक बेहतर मौका हो सकता है।

 

0Shares
error: Content is protected !!