महराजगंज: सदर थाना क्षेत्र के गौनरिया पुल जहां बीते बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा किसी को नहर में डूबाकर मारने का मामला प्रकाश में आया था, जो पूरे महराजगंज जनपद में सनसनी मचा दिया था। इस पूरे मामले में यूपी टीवी समाचार की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार से बात की।

 

दरअसल, बीते बुधवार दोपहर महराजगंज पुलिस को एक सूचना मिलती है कि गौनरिया नहर में एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बच्चे जैसे किसी चीज को डूबा रहा है. यह नजारा देखने वाला सबसे पहला चश्मदीद एक नाबालिग लड़का था, जो यह सूचना पूरे गाँव को दिया था, जहाँ से यह मामला थाने पहुँची थी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने कई घण्टों तक छानबीन की और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने उस संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जिससे पुलिस ने लम्बी पूछताछ की।

ये भी पढ़े-  महराजगंज: हत्या कर शव को नाले में डुबाने की सूचना, छानबीन में जुटी पुलिस

आज हमारी टीम ने इस मामले को लेकर पुलिस से जाँच-पड़ताल किया, जिसमें हमें अपर पुलिस अधीक्षक से फ़ोन पर जानकारी मिली, उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का कहना है हम किसी काम को लेकर गौनरिया की तरफ घूमने गए थे। उस बच्चे से देखने मे गलतफहमी हुई है।

बहरहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को अभी अफवाह मान रही है। बावजूद इसके पुलिस का यह भी कहना है कि मामले की छानबीन व पूछताछ जारी है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!