महराजगंज: जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को डूबाकर मारने की खबर सामने आई है। बता दें सदर थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर स्थित गौनरिया पुल के समीप एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक एक छोटे बच्चे को जबरन पानी मे डुबाने का प्रयास कर रहा था। तभी एक छोटे बच्चे की नजर पड़ती है। छोटा बच्चा घटना को देख डरकर भाग जाता है व शोर मचाने लगता है। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते हैं व युवक को पकड़कर सदर कोतवाली में सूचना देते हैं।

कोतवाली पुलिस घटने की जानकारी पाते ही मौके पर पहुँच छानबीन शुरू कर देती है। स्थानीय लोग पकड़े गए युवक को पुलिस को सुपुर्द कर देते हैं, जिसके बाद संदिग्ध युवक को कोतवाली लेकर जाते है व पूछ-तछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

0Shares
error: Content is protected !!