टप्पेबाज गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस एवं स्वाट (स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिक्स) टीम ने सोमवार सुबह नौतनवां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास से अंतरजनपदीय गैंग के पांच टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, दो सोने एवं 187 पीतल के सिक्के, चार मोबाइल फोन, एक बाइक एवं 20 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए।

इनके खिलाफ सिद्धार्थनगर के भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।


एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पवन कुमार निवासी वार्ड नं. 5 महलबारी सुस्ता गांव पालिका (नेपाल) ने नौतनवां थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उनको सस्ते दाम पर सोना बेचने के लिए कुछ लोगों ने 20 अप्रैल को नौतनवां कस्बे में बुलाया और उनसे 17 लाख रुपये धोखे से ले लिया। एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फिर किसी को ठगी का शिकार बनाने के लिए आरोपी नौतनवां टोल प्लाजा के पास मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नौतनवां थाने की टीम ने घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

आरोपी अब्दुल रऊफ उर्फ निहाल निवासी बैरवा बनकटवा, असलम निवासी बैरवा बनकटवा, अशरफ निवासी बैरवा बनकटवा, थाना नौतनवां, प्रमोद निवासी बकैनिया हरैया थाना कोल्हुई एवं सफीक निवासी असुरैना थाना परसामलिक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!