महराजगंज: यूपीटीवी समाचार के द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाई जा रही पांच दिवसीय संगोष्ठी का आज तीसरा दिन था, जिले में इस संगोष्ठी को लेकर धूम मची है। इसमें होने वाले साक्षात्कार के माध्यम से हम आप तक जिले के तमाम राजनीतिक, समाजेवी और अधिकारियों के साक्षात्कार को दिखा रहे हैं, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।

 

आज के कार्यक्रम में हमारे खास मेहमान है महराजगंज के जिलाधिकारी आईएएस डॉ. सतेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल और जिले के तेज तर्राज पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. कौस्तुभ, जिनसे आजादी के अमृत महोत्सव पर लम्बी चर्चा की गई। इन तीनों यंगस्टर स्टार अफसरों की इंट्री हमारे जनपदीय कार्यालय पर धमाकेदार रही। अपने व्यस्ततम समय से इन लोगों ने अपना कीमती समय देकर जन जागरूकता के लिए हमें साक्षात्कार दिया.

ये भी पढ़ें-नगरपालिका अध्यक्ष ने की ये खास अपील, जो महराजगंज के वासियों को जरूर सुनना चाहिए

जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी जागरूकता और हर घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि कई संस्कृतिक कार्यक्रम और पुलिस विभाग की रैलीयों के माध्यम से लोगों को जागरूक और महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शासन द्वारा 5.12 हजार घरों पर तिरंगा फहराया जाना है और उसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी तादाद में झंडा बनाया गया है और कुछ शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसे हम हर घर वितरण करवा रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!