ssb maharajganj

महराजगंज: आजादी का अमृत महोत्सव देश भर हर्षोउल्लास से मना रहा है। जगह-जगह रैलियां निकालर लोगों में झण्डा वितरण किया जा रहा है साथ लोगों को हर घर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में महराजगंज के 22 वीं वाहिनी के एसएसबी के जवानों ने सुबह 6 बजे से 5 किमी0 का मिनी मैराथन का कार्यक्रम साथ ही 18 किमी0 साईकल रैली का कार्यक्रम कराया।

आपको बता दें 22 वीं वाहिनी एस.एसी.बी महराजगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे मिनी मैराथन व साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एस.एस.बी के कमाण्डेंट एल.पी. उपाध्याय, द्वितीय-कमान-अधिकारी (पशुचिकित्सा) डॉ. सुशान्त शहाजी पारेकर, उप-कमाण्डेंट वासुपल्ली भोगराजू, सहायक कमाण्डेंट राजीव कुमार पायलय, समेत सहायक कमाण्डेंट संजीत कुमार यादव मिनी मैराथन मे प्रतिभाग लिया।

ये भी पढ़ें- CBI अफसर केस: ट्रक से कुचलकर की थी जान से मारने की कोशिश, FIR दर्ज

मिनी मैराथन में अलग-अलग विद्यालयों के 103 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 5 किमी के मैराथन में जय हिंद व भारत माता की जयकराये से पूरा वातावरण गूंज उठा। मिनी मैराथन दौड़ एस.एस.बी वाहिनी मुख्यालय से शुरु होकर चिउरहा ग्राम से होते हुए महराजगंज शहर तक पँहुची, जहाँ स्थानीय लोगों में तिरंगा झंडा वितरण कर देशभक्ति की भावना जगाई गयी व अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

Azadi Ka Amrit Mahotsav'
Azadi Ka Amrit Mahotsav’

ये भी पढ़ें- अदम्य साहस, बहादुरी और पराक्रम के प्रतीक भारतीय सेना पर एसएसबी कमांडेट से चर्चा

वहीं 18 कि.मी. की साइकिल रैली वाहिनी से शुरु होकर महराजगंज शहर और आस पास के गाँव से होते हुए वाहिनी मुख्यालय में समाप्त हुई। वाहिनी मुख्यालय में कार्यक्रम का समापन एस.एस.बी कमाण्डेंट एल. पी. उपाध्याय ने भारत माता के जयकारे के साथ किया।

You missed

error: Content is protected !!