महराजगंज: C.B.I में लालू और चिंदम्बरम का केस देखने वाले अफसर का हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीबाआई अफसर रुपेश श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशीश की गई है। ये पूरा मामला गुरुवार रात का है।

बता दें कि सीबीआई नई दिल्ली में डिप्टी एसपी पद पर कार्यरत रूपेश श्रीवास्तव महराजगंज के स्थायी निवासी हैं, वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के चारा घोटाला, रेलवे घोटाला सहित देश के कई नामचीन हस्तियों के केस देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पिछड़ेपन से दिलाई आजादी, विकास में आने वाली बाधाओं की जंजीर तोड़कर हो रहा तेजी से विकास- विधायक

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा लाला गाव के रहने वाले रूपेश श्रीवास्तव अपने गाँव से गोरखपुर जा रहे थे तभी गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा, उस ट्रक ने दूसरी टक्कर मारनी चाही, लेकिन किसी वजह से वह ट्रक पलट गई, जिससे ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत ही गई. रूपेश सुरक्षित हैं उन्होंने थाने में शिकायत दी है गोरखपुर पुलिस जांच कर रही है।

0Shares
error: Content is protected !!