– पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल जाने से रोका
– पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को देख असहज हुई राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
– कार्यक्रम स्थल पर तैनात रही बड़ी संख्या में पुलिसबल
– अमनमणि ने कहा हमें पुलिस ने मना किया, पुलिस ने कहा कौन रोका किसे रोका !
– क्या अमनमणि त्रिपाठी की यह फर्जी भौकाल या पॉलिटिकल स्टंट है ?
– कांग्रेसी नेता के भाजपा नेताओं से करीबी जगज़ाहिर
– क्या जिताऊ दल में जमीन तलाश रहा मणि परिवार
– सुप्रिया ने किसको मंच से दी कड़ी चेतावनी
महराजगंज के कांग्रेसी राजनीति में इस समय बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा, एक तो देशभर में वैसे ही कांग्रेस (भाजपा के अनुसार) वैसाखी पर है कहने को इनका संगठन बूथ स्तर पर मुट्ठी भर भी नहीं है तो गठबंधन के भरोसे आगामी विधानसभा चुनाव क्या ही होगा इनका?
आज महराजगंज के एक अतिथि भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें विशेष राजनेता के तौर पर राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संबोधित किया.
– गोरखपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने किया स्वागत, चर्चा का बना विषय
गोरखपुर एयरपोर्ट पर चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामलें में उम्रकैद की सजा काट चुके राष्ट्रपति की दया याचिका पर रिहा हुए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.
– राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कसा किनारा
एयरपोर्ट पर अभिषेक दत्त का स्वागत करते अमरमणि त्रिपाठी के समर्थकों ने अमरमणि त्रिपाठी के जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू किया, वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकल रही राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत यह सब निहारते हुए उस भीड़ में असहज नजर आईं और वह किनारा कसते हुए भीड़ के पीछे जा खड़ी हुईं. घटनाक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
– कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के आने पर लगी रोक
बड़े कांग्रेसी धुरंधरों के एयरपोर्ट से महराजगंज आते ही जिले की राजनीति का परिदृश्य बदल दिया गया, पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने उनको कार्यक्रम में जाने से रोक दिया. महराजगंज के कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया बैरिकेडिंग लगाकर कार्यक्रम किया गया.
– अमनमणि त्रिपाठी के कार्यक्रम स्थल न आने से किसका फायदा
अमनमणि त्रिपाठी के कार्यक्रम स्थल पर न होना मीडिया के लिए कोई खास खबर नहीं थी लेकिन जब अमनमणि त्रिपाठी के बयान और सुरक्षा इंतेजाम पर देखा गया तो समझ आया कि यह सब जिले की हॉट सीट की हॉट पॉलिटिक्स थी. दरअसल कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विजय सिंह खुद भी नौतनवां या फरेंदा से कांग्रेसी उम्मीदवार बनने की आस लगाए बैठें हैं और इसके साथ ही कांग्रेसी नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की पिछले लोकसभा चुनाव से ही बेहतर राजनीतिक सम्बंध नहीं देखें गए हैं तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मणि परिवार को जिले के कांग्रेसी जबरन एडजस्ट कर रहे हैं और मौका मिलते ही रूट डायवर्ट.
– मौजूदा फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी की सीट पर अमरमणि की दावेदारी
हाल ही में अमरमणि त्रिपाठी ने फरेंदा में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को बयान देते हुए कहा था कि मणि परिवार फरेंदा और नौतनवां दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ेगा. तो ऐसे में फरेंदा विधायक के पेट का दर्द समझा जा सकता है.
– सूत्रों ने कुछ ऐसा बताया कि राजनीति गरमा जाएगा
इस पूरे मामलें पर हमनें कई अहम सूत्रों से बातचीत किया तो सामने आया कि अमनमणि त्रिपाठी को कार्यक्रम में आने से रोकने के लिए साजिश रची गई, पुलिस के कुछ अधिकारियों को यह बताया गया कि यदि अमनमणि त्रिपाठी कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाएगा! अमनमणि त्रिपाठी को कार्यक्रम में शामिल न करने की मंशा जिलाध्यक्ष की भी थी, फरेंदा विधायक की भी थी! पुलिस ने अमनमणि त्रिपाठी को रोका लेकिन आधिकारिक तौर पर इस मामलें में कोई जानकारी नहीं दी.
सुप्रिया श्रीनेत ने मंच से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा-
सुप्रिया जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मणि परिवार को साध दिया -कहा कि यह लड़ाई वो लड़ाई नही है कि आप घर पर योगी जी की तस्वीर लगाइए, शाम को प्रदर्शन में आ जाइए. यह लड़ाई वो लड़ाई नहीं है जो आप पंकज चौधरी का स्वागत कीजिए और अपने आप को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताइए.
