महराजगंज ( Uptv ): जिला संयुक्त अस्पताल परिसर।में लगातार दलालों का जमावड़ा लगा रहता। सभी दलाल जिला मुख्यालय से सटे चंद गिने – चुने निजी अस्पताल के संचालक, पार्टनर व पीआरओ के रूप में डेरा डाले रहते है। जो एम्बुलेंस की ताक लगाए रहते है, जैसे ही जिला अस्पताल व महिला अस्पताल परिसर में सरकारी एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही यह सभी दलाल सक्रिय हो जाते है और मरीज़ के रेफर होने की ताक में लग जाते है।

जागरूक नागरिक के द्वारा भेजी गई तस्वीर ( स्थान ट्रामा सेंटर परिसर )
मरीज़ के रेफर होने की ताक लगाए रहते है दलाल
यदि मरीज़ रेफर नही भी होता है तो ये सभी मौका मिलते ही मरीज़ के परिजनों को बरगलाने लगते है और जिला अस्पताल को बदनाम करते हुए मरीज़ के परिजनों को डराने लगते है।
जैसे ही मरीज़ व मरीज के परिजन तनिक भी निजी अस्पताल की ओर रूख करते है, ये दलाल अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी की हुई अपनी चारपहिया वाहन बुलाते है और मरीज़ व परिजनों को बैठाकर रफू चक्कर हो जाते है।
वही प्रशासन ने इन दलालों पर अंकुश लगाने के लिए गार्ड तक तैनात किए है किंतु यह सभी मनबढ़ दलाल रोजाना किसी न किसी मरीज़ को देखने के बहाने अस्पताल परिसर में डेरा डाल ही देते है।
मरीज या मरीज के परिजनों को बरगलाकर, भगवान भरोसे करते है इलाज़
गरीब मरीजो को बरगलाकर अपने सेटिंग के निजी अस्पताल ले जाकर मरीज का अप्रशिक्षित/झोलाछापो से भगवान भरोसे इलाज़ करते है और मरीज़ की गाढ़ी कमाई लूटते है जबकि मरीज़ का इलाज़ सरकारी पैसे से जिला अस्पताल में किया जा सकता था।
गंभीर व नाज़ुक मरीजो को गोरखपुर के सेटिंग के अस्पताल में भेजकर प्रति मरीज़ का वसूलते है 20 से 30 हजार रुपये
वही जब इन दलालों के हाथ गंभीर मरीज़ लग जाते है या जिनकी हालत नाज़ुक रहती है उन्हें ये दलाल गोरखपुर के अपने सेटिंग के निजी अस्पतालों में 20 से 30 हजार प्रति मरीज़ की कीमत वसूलकर बेच देते है और गोरखपुर में मरीज़ के भर्ती होते ही परिजनों को लाखों रुपये का बिल थमा दिया जाता है।
क्या कहते है CMS
वही इस मामले में CMS ए.के. द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और 24 घण्टे चिकित्सक मरीज़ो की सेवा के लिए मौजूद रहते है इसके साथ ही सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सारी दवाएं जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर में उपलब्ध है।
अस्पताल परिसर में गार्ड तैनात किये गए है, अनाधिकृत लोगो पर निगरानी रखी जाती है और समय – समय पर प्रशासन का सहयोग लेकर कार्यवाही भी की जाती है।
जागरूक परिजन ने दलालों की ली तस्वीर
वही हाल ही में अपने मरीज़ का इलाज कराने आए एक परिजन को दलालों द्वारा निजी अस्पताल में बेहतर सुविधा देने का हवाला देकर बरगलाया जा रहा था, लेकिन जागरूक परिजन ने दलालों की एक न सुनी।
वही उक्त परिजन ने ट्रामा सेंटर के बाहर जमे दलालों की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की और आपके भरोसेमंद न्यूज़ चैनल Uptv Samachar को साँझा भी की।
