महराजगंज: जिला अस्पताल की चहुओर बदनामी कराने वाले दलालों पर अस्पताल प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बीते दिन आपके अपने विश्वसनीय न्यूज़ चैनल Uptv Samachar ने
उपरोक्त खबर को प्राथमिकता से उजागर किया था. उक्त खबर का संज्ञान लेकर अस्पताल प्रशासन ने थानाध्यक्ष को क़ानूनी कार्यवाई के लिए पत्र लिखा है.
पत्र में अस्पताल प्रशासन ने दर्शाया है कि जनता अस्पताल जो (अब आयुष्मान अस्पताल) हो गया है उसके कुछ दलाल जिसमे रामचन्द्र, गोरख तथा उसके अन्य दो दलाल साथियों के द्वारा अस्पताल परिसर में अनुचित गतिविधिया संचालित की जा रही है.
बीते दिन बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 09.30 में घुघुली थानाक्षेत्र के गोपाला निवासी 28 वर्षीय अवधेश पुत्र भगवन्त जो सीने में दर्द की शिकायत के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय के ट्रामा सेन्टर में उपचार हेतु पहुंचे थे की इन दलालों द्वारा जोर जबरदस्ती कर उन्हें निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया. इसके साथ ही उक्त दलालों ने एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ भी झड़प कर मरीज को जबरन अपने निजी हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास किया. हालांकि स्वास्थ्य कर्मी की सूझ बूझ से मरीज हायर सेंटर पहुचने में सफल रहा.
वही अस्पताल प्रशासन ने थानाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि जिला अस्पताल परिसर में अनैतिक कार्यों में संलिप्त दलालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाई की जाए.
इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन अब ट्रामा सेंटर में लगे CCTV कैमेरे से फुटेज खंगाल कर दलालों के साथ संलिप्त संदिग्ध स्टाफों पर भी कार्यवाई करने को तैयार है.
अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी को भी पत्र लिखते हुए अस्पताल व दलालों पर बड़ी कार्यवाई के लिए अनुरोध किया है.
कोतवाली पुलिस ने दलालों को चिन्हित करने के लिए टीम को लगा दिया है, जल्दी ही इन दलालों पर पुलिसिया कार्यवाई देखने को मिलेगी.
