महराजगंज: जिले के रानीपुर मझौवा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब धर्मेंद्र साहनी के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक ने तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की और तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि शासन से जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का सर्वे कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

विधायक ने आम लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर का उपयोग पूरी सावधानी और सुरक्षा नियमों के तहत करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!