योगी सरकार ने उपभोक्ताओं की दी बड़ी राहत

डेस्क/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली की नई दरें जारी कर दी है। इससे उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि सरकार ने 7 रुपये का स्‍लैब वापस ले लिया है। ग्रेटर नोएडा में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी की गई है। घरेलू बिजली की अधिकतम दर साढ़े 6 रुपये प्रति यूनिट होगी।

ये भी पढ़े 25 वर्षीया ने इंस्टाग्राम पर पायलट के रूप में पेश किया और 30 से अधिक महिलाओं को ठगा पढ़े पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपये दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपये, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 

 

घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। यूपी विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.20 करोड़ गरीब उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत दी है। पहले इन उपभोक्‍ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!