महराजगंज ( पनियरा ): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में पनियरा विकासखंड के ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजूम की महिला प्रधान शिरकत करेंगी। केंद्र सरकार द्वारा चयनित प्रधान को पंचायत और जल संरक्षण से जुड़ी पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है।
महिला ग्राम प्रधान को अपने पति के साथ कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण भेजा गया है। इन्हें जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के तहत,, राष्ट्रीय जल मिशन,, के अंतर्गत मिशन निदेशक IAS अर्चना वर्मा ने कार्यों की सराहना में दिल्ली बुलाया है।
प्रतिभाग करने वाले इन सभी ग्राम प्रधानों की कार्यशैली और उनके पंचायत स्तर पर किए गए नवाचार व विकासात्मक कार्यों को एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आपको बता दे रजौड़ा पंजूम की ग्राम प्रधान सरोज सिंह इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में CM पुरस्कार योजना के तहत जिले में दूसरा स्थान पाई थी जिन्हें ₹900000 से मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर वीर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पेश की अनूठी मिसाल
वही इस संबंध में महिला ग्राम प्रधान सरोज सिंह ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही अपने गांव को विकास की तरफ की लाने के लिए प्रयासरत रही है। जल संरक्षण और पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया गांव में अमृत मानसरोवर बनवाया ताकि पानी को संरक्षण किया जा सके और पौधों को लगवा कर पर्यावरण को सुदृढ़ करने का काम किया। जिसका उन्हें आज पुरस्कार के रूप में दिल्ली बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: महराजगंज: सरसों का तेल निकलवा रहे युवक का मशीन से हाथ कटा
वही इस मामले में पनियरा खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि ग्राम वासियों और पनियरा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए गौरव की बात है जो अन्य प्रधानों के लिए भी नजीर बनेगा और उन्हें भी जल संरक्षण को लेकर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
