महराजगंज ( पनियरा ) : क्षेत्र के ग्राम सभा पीपरा खुर्द टोला सतलपुरवां निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामपृथ पासवान का बुधवार की रात करीब आठ बजे सरसों का तेल पेराते समय मशीन में दाहिना हाथ फंसने से कट गया।

                     घायल युवक

परिजन उसे लेकर लखनऊ एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक ग्राम सभा सोनबरसा एक मील पर सरसों का तेल निकलवाने के लिए गया तथा और तेल पेराना शुरू हुआ। उसी दौरान युवक का कड़ा जो हाथ में पहना था किसी तरह मशीन में फंस गया और दाहिना हाथ घूंटने के नीचे से टूट कर अलग हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए जहां इलाज जारी है। युवक दिल्ली में रहकर टाइल्स का काम करता था अभी 2 मार्च को ही क्षेत्र के ग्राम सभा सुचितपुर बघौना में उसकी शादी हुई है। युवक चार बहन व दो भाई हैं। चारों बहनों की सादी हो चुकी है छोटे भाई उग्रसेन की अभी सादी नहीं हुई है। घायल माता पिता इस घटना से बेहद दुुःखी है तथा चिंतित है।

0Shares
error: Content is protected !!