Report: UptvDesk

Byline: Arun Kumar

महरजगंज: चौक नगर पंचायत सभागार में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय राजनीति, समाज और प्रशासन के लिए आदर्श है।

उन्होंने 1767 में राज्य की बागडोर संभाली और 28 वर्षों तक कुशल प्रशासन किया। सदर विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई ने कर नहीं बढ़ाया, फिर भी राजस्व को 75 लाख से सवा करोड़ तक पहुंचाया। उन्होंने काशी, अयोध्या, हरिद्वार, सोमनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी समेत अनेक तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को मजबूती दी।

ये भी पढ़ें: पंकज चौधरी की पहल रंग लाई, महराजगंज को मिला केंद्रीय विद्यालय

कार्यक्रम में विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि तीन शताब्दी पूर्व जब महिला सशक्तिकरण की कोई कल्पना नहीं थी, तब अहिल्याबाई ने विधवाओं को गोद लेने, संपत्ति रखने और निर्णय लेने का अधिकार दिया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण की नींव रखी।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रानी अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को जनमानस से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रानी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित धर्मशालाएं, घाट और तीर्थ व्यवस्थाएं आज भी जीवित उदाहरण हैं कि एक नारी के संकल्प और विवेक से राष्ट्र की दिशा बदली जा सकती है।

ये भी पढ़े: महराजगंज की होनहार बेटी की बड़ी उड़ान, T-Series में सोशल मीडिया मैनेजर बनकर चमकाया नाम

इस अवसर पर चेयरमैन संगीता देवी, ईओ ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, अजय मद्देशिया, सरोज पाण्डेय, राधेश्याम कन्नौज्जिया, यंत्री मद्देशिया, छविनाथ यादव, विशाल पुष्कर, विजय, श्रीराम गुप्ता, हरिकेश पटेल, पवन बर्मा, त्रिभुवन गुप्ता, हरिलाल भारती, सर्वेश पाण्डेय, अंगद बर्मा, दिग्विजय भारती, गोवर्धन, नरोत्तम प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा, छोटे जायसवाल, आद्या पाण्डेय, कपिलदेव दूबे मौजूद रहे।

0Shares
error: Content is protected !!