महराजगंज : जनपद पुलिस की सफलता से आम – जनमानस के चेहरे खिल उठे. एसपी सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में सर्विसलांस टीम ने 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद की है। वही एसपी ने मोबाइल स्वामियों में स्वयं बरामद गुमसुदा फ़ोन वितरण किया. 

 

आपको बता दे की एसपी सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थनाओं से लगातार आ रही मोबाइल फोन गुमशुदगी की शिकायतों का संज्ञान लेकर सर्विसलांस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से गायब हुए 27 लाख 11771 रुपये कीमत की 151 मोबाइल फोन बरामद किया है.

या इस बड़ी सफलता पर एसपी सोमेंद्र मीणा ने सर्विसलांस टीम की सराहना की करते हुए स्वयं टीम लगाकर गुमसुदा मोबाइल स्वामियों से मोबाइल से संपर्क कर जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पर एसपी सोमेंद्र मीणा ने स्वामियों के बीच मोबाइल फ़ोन वितरण किया। 

मोबाइल न मिलने की आश खो चुके लोगो के बीच जब एसपी ने गुमसुदा मोबाइल वितरण करना शुरू किया तो लोगो के चेहरे खुशी से खिल उठे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!