महराजगंज : पनियरा थानाक्षेत्र में कल रात से ही लापता 7 वर्षीय मासूम बच्ची का आज सुबह गांव के बाहर नाले में तैरता शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया.

जनाकारी के मुताबिक़ पनियरा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बेलटिकरा के सोइया टोले में कल रात से ही गायब हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर नाले में तैरता हुआ मिला है. नाले में 7 वर्षीय मृतक प्रिया का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है.

वही सदर सीओ आभा सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने के लिए जांच – पड़ताल की जा रही है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!