पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

महराजगंज : बागीचे से आम लेने गए तीन बच्चों को बागीचे के रखवालो ने दी तालिबानी सज़ा, आम के पेड़ में बाँधकर मुँह में आम ठूस कर तीनो बच्चो को दी गई यातना. आम के मोटे पेड़ में बांधकर तीनो बच्चो को तालिबानी सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

जानकारी के मुताबिक चौक थानाक्षेत्र के ग्रामसभा पिपरिहा गुरु गोविंद राय में बाग़ीचे से आम लेने गए तीन मासूम बच्चों को तालिबानी सज़ा दी गई हैं. आरोप है कि बाग़ीचे के रखवाले ने बच्चों को पकड़कर आम के मोटे पेड़ में बाँधकर पिटाई भी की. पिटाई करते हुए बच्चों की चीत्कार न निकले इसलिए रखवालो ने बच्चो के मुँह में आम ठूस दिया.

मासूम बच्चों को तालिबानी सज़ा देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, वही उक्त वीडियो व बच्चों को पीड़ा सुनकर तीनो बच्चो की माँ चौक थाने पर पहुँच तीन दबंगो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई. दबंगो के प्रभाव के कारण चौक पुलिस ने केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उक्त व्यक्ति का चालान माननीय न्यायालय कर दिया.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!